Skip to main content

Aaj Tak24x7

मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश परमार का जन्मदिन मनाया, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं*

*लोकेशन: कन्नौद, देवास*

*संवाददाता: गणेश जायसवाल, कन्नौद*

*दिनांक: 06 जुलाई 2026*

*आज तक 24×7*

 

 

 

*मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश परमार का जन्मदिन मनाया, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

 

मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ देवास जिला के कार्यकारी अध्यक्ष *श्री ओमप्रकाश परमार* का जन्मदिन कन्नौद स्थित *अत्यलांस भवन* पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने श्री परमार का स्वागत कर उन्हें धार्मिक साहित्य भेंट किया, मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं दीं।

 

जन्मदिन समारोह में *संभाग उपाध्यक्ष श्री विनोद भूतड़ा*, *पूर्व जिला अध्यक्ष श्री आनंद गुप्ता*, *ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष श्री मेहबूब खान*, *शहरी जिला उपाध्यक्ष श्री मांगीलाल मालवीय*, *वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता*, *ब्लॉक कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार मोदी*, पत्रकार *श्री हरिश दूबे*, *श्री गणेश जायसवाल* सहित सामाजिक कार्यकर्ता *श्री सूरज परमार*, *डॉ. दौलत सिंह सेंधव* आदि उपस्थित थे।

 

सभी ने श्री परमार को बधाई देते हुए कहा कि वे जनहित और संगठन हित में सदैव इसी तरह कार्य करते रहें।

 

जन्मदिन पर श्री ओमप्रकाश परमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, *”हमारा संगठन एक परिवार है। प्रतिवर्ष जन्मदिन पर सदस्यों द्वारा जो सम्मान और अपनत्व मिलता है, वह इस परिवार की पहचान है। हम सब एक माला के मोती हैं और इस डोर को टूटने नहीं देना है।”*

 

कार्यक्रम में संगठन की एकता और पत्रकारों के हितों को लेकर भी चर्चा हुई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in