Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्वामी विवेकानंद स्कूल में बड़ा फेरबदल, एम. एच. रिज़वी बने नए प्रधानाचार्य

 

 

स्वामी विवेकानंद स्कूल में बड़ा फेरबदल, एम. एच. रिज़वी बने नए प्रधानाचार्

 

 

 

नूरपुर खुर्द (अमरोहा)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रबंधन समिति ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विद्यालय के लंबे समय से सेवाएं दे रहे निवर्तमान प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र को पदोन्नत कर संस्थान का निदेशक (डायरेक्टर) नियुक्त किया गया है।वहीं, पिछले कई माह से विद्यालय प्रशासक के रूप में अपनी कार्यकुशलता, अनुशासनप्रियता और उत्कृष्ट प्रबंधन क्षमता का परिचय देने वाले एम. एच. रिज़वी को विद्यालय का नया प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) नियुक्त किया गया है। इस निर्णय से विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।नवनियुक्त प्रधानाचार्य एम. एच. रिज़वी ने कहा कि संस्थान ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि निदेशक सुभाष चंद्र के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को अनुशासित वातावरण, उच्च नैतिक मूल्यों तथा आधुनिक अंग्रेजी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक महेश तोमर ने नव नियुक्त निदेशक सुभाष चंद्र एवं प्रधानाचार्य एम. एच. रिज़वी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। विद्यालय प्रबंधन समिति और समस्त स्टाफ ने भी दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संस्थान की निरंतर प्रगति की आशा व्यक्त की।

 

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in