Skip to main content

Aaj Tak24x7

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री जैन ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री जैन ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्दे

 

————

 

देवास, 07 जुलाई 2026/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में अपर कलेक्‍टर श्री संजीव जैन ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

शासकीय भूमि पर से अवैध कब्जे को हटवाया जाए

 

जनसुनवाई में आवेदेक पंकज मीणा निवासी ग्राम पांगरा तहसील कन्नौद ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को हटावाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

 

संबल योजना का लाभ दिलाया जाए

 

जनसुनवाई में आवेदिका जमना बाई पति राजाराम निवासी भौंरासा ने संबल योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

 

जल निकासी करवाई जाएं

 

जनसुनवाई में आवेदक रामप्रसाद निवासी ग्राम बरखेड़ा कोतापाई ने कृषि भूमि के पास से जल निकासी के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

 

पेंशन लाभ दिलवाया जाए

 

जनसुनवाई में आवेदक निर्मला पति सोहनलाल अजमेरा निवासी हाटपीपल्या ने पेंशन दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

 

ये आवेदन भी हुए प्राप्त

 

जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in