Skip to main content

Aaj Tak24x7

बलात्कार का आरोपी सलाखों के पीछे*

*बलात्कार का आरोपी सलाखों के पीछे

*विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्यवाही*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य व एसडीओपी महोदय विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के निर्देशन मे, थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अभिषेक चौबे के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

*घटना का सक्षिप्त विवरण*

कल दिनांक 30/06/2026 को विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र की पीड़िता के द्वारा की गई रिपोर्ट पर महिला थाने में जीरो एफआईआर करने के उपरांत थाने में अपराध धारा 296 (6),(332(b) 351 (3),64 (1) 78(2) bns की असल कायमी की गई। पीड़िता के द्वारा बताया गया कि वह एक शादीशुदा महिला है और आरोपी की पत्नी पीडिता की सहेली है इसी वजह से आरोपी और पीड़िता का आपस में संपर्क हुआ। आरोपी पीड़िता से करीब दो माह से बात करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। चूंकि उसके पति कथा वाचने के लिए 15 से 20 दिनों के लिए घर से बाहर जाते रहते हैं इसी का फायदा उठाकर आरोपी प्रशांत उर्फ शेरा मिश्रा पिता श्री सुंदरलाल मिश्रा उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम बडगइयां सलैया थाना विजयराघवगढ़ के द्वारा, दिनांक 15/6/26 को पीड़िता के ही घर में बलात्कार किया गया। पीड़िता के पति के वापस आने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई और फिर पुलिस में रिपोर्ट की। पीड़िता की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शेरा मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया और आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां पर उसे माननीय न्यायालय के द्वारा न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश पर जिला जेल कटनी में दाखिल किया गया।

*पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका* – उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी.अभिषेक चौबे, उनि रामकुमार झारिया, एएसआई जगदीश पांडे आरक्षक पप्पू प्रजापति, अंजनी झा एवं आरक्षक चालक मज्जू कोल का विशेष योगदान रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in