जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
बैंक को किराये पर देकर शहर के फुटपाथों पर कराया कब्जा, बीच सड़क पर पार्क रहते हैं वाह
ट्रैफिक प्रभारी हर बार नोटिस देने की बात कहकर लड़ लेते हैं।
शिवपुरी। पार्किंग की सुविधा से महरूम शिवपुरी शहर में बैंकों को बिना पार्किंग के संचालित किया जा रहा है।
मोटा किराया लेने वाले भवन मालिकों ने शहर के फुटपाथ तो पहले ही निगल लिए,
अब वो सड़क के बीच तक वाहन पार्क करवा रहे हैं।शिवपुरी के ट्रैफिक प्रभारी हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं,
बैंक वालों को नोटिस दे रहे हैं।
शहर के तीन बैंकों के बाहर की स्थिति देखी। जिसमें झांसी तिराहा एसबीआई शाखा के सामने सड़क पर ही वाहनों की पार्किंग कर दी गई थी।
आज बैंक में कुछ सामान लेकर आया ट्रक भी आडा खड़ा होकर फुटपाथ सहित सड़क पर भी कब्जा किए हुए था।
बैंक शाखा के बेसमेंट में पार्किंग के लिए जगह दी गई है, लेकिन उसमें भरने वाला पानी और अंधेरा होने के साथ ही आना और जाना एक ही जगह से होने की वजह से आने वाले उसमें अपने वाहन पार्क नहीं करते।
बैंक के सामने गाड़िया सड़क पर खड़ी रहने से दिन भर जाम के हालात बनते रहते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक के सामने::
झांसी तिराहे पर ही पंजाब नेशनल बैंक की शाखा भी है। इस बैंक में सामने फुटपाथ पर चबूतरा जैसी सीसी करके पहले ही कब्जा कर लिया गया। बैंक के सामने वाहनों को सड़क पर ही पार्क के दिए जाने से यहां पूरे दिन एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। इस बैंक में पार्किंग की कोई सुविधा न होने से फुटपाथ एवं सड़क पर कब्जा रहता है।
गुरुद्वारा एसबीआई शाखा::
थीम रोड पर ही गुरुद्वारा चौक के पास स्थित एसबीआई शाखा में भी पार्किंग की सुविधा न होने की वजह से यहां पर भी वाहनों को फुटपाथ ले अलावा सड़क पर ही पार्क किया जा रहा है। चूंकि यह चौराहे के नजदीक है, इसलिए अस्त व्यस्त खड़े वाहनों की वजह से यहां पर भी दिन भर सड़क जाम के हालात बनते रहते हैं। इस बैंक में भी पार्किंग के लिए कोई सुविधा भवन मालिक ने नहीं दी गई।
शिवपुरी के ट्रैफिक प्रभारी बैंक वालों को नोटिस देने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं, जबकि कार्रवाई की जद में तो बैंक भवन मालिक आते हैं, जो बिना पार्किंग सुविधा दिए बैंकों को किराए पर दे रहे हैं।



