Skip to main content

Aaj Tak24x7

सुरेन्द्र सिंह झाला जिला पशु क्रूरता निवारण समिति देवास में नियुक्त, गो-सेवकों में हर्ष*

*लोकेशन: देवास

*संवाददाता: गणेश जायसवाल, देवास*

*दिनांक: 08जुलाई 2026*

*आज तक 24×7*

 

*एंकर*

 

*सुरेन्द्र सिंह झाला जिला पशु क्रूरता निवारण समिति देवास में नियुक्त, गो-सेवकों में हर्ष

 

मध्य प्रदेश जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के निहित प्रावधानों के अनुसार *भाजपा देवास जिला अध्यक्ष माननीय डॉ. राय सिंह सेंधव* की अनुशंसा पर *मध्य प्रदेश शासन मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव* एवं *प्रभारी मंत्री माननीय जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री* के अनुमोदन पर *सुरेन्द्र सिंह झाला पिता श्री तेजसिंह झाला, निवासी भूतिया खुर्द* को कार्यालय उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला देवास द्वारा *जिला पशु क्रूरता निवारण समिति देवास* में नियुक्त किया गया है।

 

श्री झाला की इस नियुक्ति पर इष्ट-मित्रों एवं *प्रदेश गो सेवक संगठन* में उत्साह का माहौल है। आपको बता दें कि श्री झाला विगत 25 वर्षों से पशु चिकित्सा विभाग से *गो-सेवक* के रूप में जुड़कर निर्बाध रूप से पशुओं की सेवा कर रहे हैं। पशु सेवा को उन्होंने हमेशा अपनी प्रथम सेवा माना है और निस्वार्थ भाव से जिला पशुपालन विभाग की एक अहम कड़ी के रूप में कार्य करते आए हैं।

 

गो-सेवकों ने कहा कि अब उन्हें पशु क्रूरता निवारण समिति में अतिरिक्त जवाबदारी मिली है और वे इस दायित्व को भी सहर्ष स्वीकार करेंगे। *कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता गो-सेवक संगठन मध्य प्रदेश* के सभी साथियों ने इस मनोनयन पर खुशी जताते हुए श्री झाला को बधाई दी।

 

श्री सुरेन्द्र सिंह झाला ने अपनी नियुक्ति पर *माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव*, *प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा* एवं *भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राय सिंह सेंधव* का आभार व्यक्त किया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in