*कल मुख्यमंत्री मोहन यादव नागदा आएंगे
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल नागदा आएंगे जहां वे जावरा उज्जैन फॉर लेन का शिलान्यास एवं नगर में प्रारम्भ होने वाले केंद्र विद्यालय का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव के साथ कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद रहेंगे सीएम के आगमन एवं प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत आज अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल एवं सभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ताकि कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



