* *घोरावल में शिक्षकों को मिले कैशलेस हेल्थ कार्ड, खुशी की लहर*
*• 7 शिक्षकों को प्रतीकात्मक कार्ड सौंपे गए, 19 हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी से राशि भेजी गई*
*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।*
*घोरावल, सोनभद्र*। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरण कार्यक्रम तहसील सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुभारंभ कार्यक्रम के सीधा प्रसारण से हुई। इसके बाद मां सरस्वती का पूजन और छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ किसान नेता लालजी तिवारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी ने की।
खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पटेल ने कहा कि यह दिन शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने का है। खंड शिक्षा अधिकारी, कर्मा बृजेश सिंह ने इसे शिक्षकों के लिए सरकार का महत्वपूर्ण उपहार बताया।
उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी ने अपने संबोधन में शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों में रटने की बजाय सीखने की प्रवृत्ति विकसित करें। कार्यक्रम के अंत में 7 शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।
इस दौरान बताया गया कि विकासखंड घोरावल के लगभग 19 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में दो जोड़ी ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर और स्टेशनरी के लिए निर्धारित धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी गई है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक दीनबन्धु त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक अनिल सिंह, नंद कुमार शुक्ल, संजय मिश्रा, शिवशंकर, अशोक संन्यासी, राजेश वैश्य, राजीव कुमार, हुकुम चन्द्र, अखिलेश सिंह, प्रदीप कुमार, कौसर जहां सिद्दीकी, एआरपी टीम, संकुल शिक्षक, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, सोनांचल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के.पी. मौर्य और भारतीय इंटर कॉलेज के शिक्षक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।



