*लोकेशन: कन्नौद, देवास*
*संवाददाता: गणेश जायसवाल, कन्नौद*
*दिनांक: 09 जुलाई 2026*
*आज तक 24×7*
*कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, हाथों में ‘बेसरम’ की डाली लेकर नगर पंचायत पहुंचे कांग्रेसी
कन्नौद में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर की बदहाल सड़कों और व्यवस्थाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में हाथों में ज्ञापन और *’बेसरम’* के पौधे की डाली लेकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का उद्देश्य नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपना था।
हालांकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी की अनुपस्थिति में आरआई ने ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान आरआई को पत्रकारों के सामने बेसरम की डाली हाथ में लेकर खड़े देखा गया।
नगर पंचायत पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्यादा पुलिस बल तैनात था। विधायक निवास की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस की घेराबंदी की गई थी। इसके बावजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए ज्ञापन सौंपा और विधायक व नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम लेकर अपनी मांगें रखीं।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नगर की सड़कों की हालत बेहद खराब है और आमजन को परेशानी हो रही है। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।



