स्मार्ट सिटी एडवायजरी फोरम की बैठक 13 जुलाई को सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह की उपस्थिति में होगी बैठ
सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह की उपस्थिति में होगी बैठक
ग्वालियर 10 जुलाई 2026/ स्मार्ट सिटी ग्वालियर एडवायजरी फोरम की बैठक 13 जुलाई को सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह की मौजूदगी में आयोजित होगी। इस दिन यह बैठक प्रात: 11 बजे बाल भवन के सभागार में बुलाई गई है। बैठक में जनप्रतिनिधिगण, तकनीकी विशेषज्ञ, शहर के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित संगठनों के पदाधिकारी व प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में सचिन तेंदुलकर मार्ग उन्नयनीकरण, मल्टीलेवल पार्किंग एवं कन्वेंशन सेंटर सहित स्मार्ट सिटी के अन्य कार्यों की समीक्षा की जायेगी। साथ ही स्मार्ट सिटी कंट्रोल कमांड सेंटर की समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी।
क्रमांक/071/26



