Skip to main content

Aaj Tak24x7

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजि

 

ओबरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस के अवसर पर ओबरा नगर इकाई द्वारा हनुमान मंदिर चौराहा पर राहगीरों एवं आमजन के बीच शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी को देखते हुए सैकड़ों लोगों को शरबत वितरित कर सेवा का संदेश दिया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ सेवा, संगठन एवं संस्कार के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाती रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा कार्य आयोजित कर परिषद ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने परिषद के 77 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए संगठन की विचारधारा एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर ओबरा नगर मंत्री शिवम अग्रहरि, पूर्व नगर मंत्री: अनिकेत राय, सह नगर मंत्री: नीतीश चौरसिया,अंकित साह,सुजीत केशरी,SFD सयोजक: अभिमन्यु, SFS सयोजक: प्रियांशु यादव, नगर कार्यकारिणी सदस्य: विनीत गुप्ता उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in