लोकेशन कन्नौदखातेगांव
संवाददाता गणेश जायसवाल
आज तक24×7
*खातेगांव ब्लॉक के मैत्री/गौसेवकों ने प्रमुख सचिव को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग
*खातेगांव। देवास एक्सप्रेस न्यूज़*
पिछले 15-20 वर्षों से शासकीय योजनाओं में सेवा दे रहे खातेगांव ब्लॉक के मैत्री कार्यकर्ता एवं गौसेवकों ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि मैत्री कार्यकर्ता कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, पशु उपचार, FMD, पशुगणना, दुग्ध समृद्धि अभियान जैसी योजनाओं में विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें नियमित मानदेय नहीं दिया गया है।
*इस दौरान ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से*
*अनिल व्यास, प्रेमराज टांक, दिलीप शर्मा, राहुल शेखावत, राहुल गुर्जर, संदीप गुर्जर, राधेश्याम भल्लावी, अमित शर्मा, आनंद पवार* सहित सैकड़ों मैत्री कार्यकर्ता एवं गौसेवक उपस्थित रहे।
*प्रमुख 7 मांगें:*
1. *पशुगणना* की लंबित राशि शीघ्र दी जाए
2. *FMD टीकाकरण* 6वें चरण की राशि सभी जिलों को जारी की जाए
3. *NAIP 3,4 चरण* की AI, PD, वत्स प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर दी जाए
4. *दुग्ध समृद्धि अभियान* चरण 1,2 की राशि का भुगतान हो
5. *क्षीरधारा योजना* में विभागीय कर्मचारियों के समान मानदेय दिया जाए
6. *भारत-पशुधन ऐप* में AI चढ़ाने के लिए OTP की अनिवार्यता हटाई जाए
7. *ड्यूटी के दौरान दुर्घटना/मृत्यु* पर बीमा सुविधा दी जाए
मैत्री कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।



