*लोकेशन: सोनकच्छ, देवास*
संवाददाता गणेश जायसवाल dewas
*दिनांक: 11 जुलाई 2026*
*आज तक 24×7*
9754278866
एंकर
*जिला पशु क्रूरता निवारण समिति सदस्य बनने पर सुरेंद्र सिंह झाला का भव्य स्वागत
सोनकच्छ में *भूतिया खुर्द निवासी सुरेंद्र सिंह झाला* को जिला पशु क्रूरता निवारण समिति का जिला सदस्य मनोनीत किए जाने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष *माननीय रायसिंह सेंधव* की अनुशंसा और देवास के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री *श्री जगदीश देवड़ा* के अनुमोदन पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं एवं डेयरी विभाग द्वारा सुरेंद्र सिंह झाला को यह दायित्व सौंपा गया है।
इस अवसर पर सोनकच्छ पशु चिकित्सालय के समस्त स्टाफ, गौ सेवक संगठन और कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष *हरीसिंह बेरावत*, सोनकच्छ ब्लॉक अध्यक्ष *हिंदू सिंह ठाकुर*, *लोकेंद्र सिंह मकवाणा, मनोहर सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह जामली, चंदर दायर* सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।
सभी ने श्री झाला का साफा, हार-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया। उपस्थितजनों ने उम्मीद जताई कि सुरेंद्र सिंह झाला अपने नए दायित्व में पशुओं की सुरक्षा और क्रूरता रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कार्य करेंगे।




