Skip to main content

Aaj Tak24x7

यातायात को अवरूद्ध कर रहे हाथ ठेले वालों को हटाया

यातायात को अवरूद्ध कर रहे हाथ ठेले वालों को हटाय

ग्वालियर दिनांक 13 जुलाई 2026 – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

नोडल अधिकारी मदाखलत श्री केषव सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार मदाखलत अधिकारी श्री सतेंद्र भदौरिया के निर्देषन में महाराज बाड़ा अंतर्गत सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, टाउन हॉल, छापाखाना, स्काउट, स्टेट बैंक, गाँधी मार्केट से यातायात अबरुद्ध कर रहे हाथ ठेले, फुटपाथ पर लगे फटे इत्यादि को हटवाया। साथ ही माधोगंज रोड़ के मुख्य मार्ग से हाथ ठेले, दुकानों के बाहर रखे स्टैंड बोर्ड, काउंटर, डमी को हटवाया जाकर मदाखलत बाहन द्वारा अनाउंसमेंट करवाकर दुकानदारों को सख्त हिदयात दी गई कि दुकानों के बाहर किसी प्रकार का अतिक्रमण ना करें जिससे यातायात अबरुद्ध ना हो अन्यथा सामान जप्ती की कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक श्री आजाद खान सहित दल दक्षिण मौजूद रहा।

इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में पूर्व विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत मांडरे की माता पर यातायात में बाधक रोड़ पर लगे हाथ ठेले जप्त कर हटवाए गए। इसके उपरांत मुरार अग्रसेन चौराहे और गणेश मंदिर के पास से हाथ ठेले व लगे सब्जी के फड़ो को हटवाया और जप्त हाथ ठेलों को मदाखलत कार्यालय पर जमा करवाया गया। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक श्री सुघर सिंह सिसोदिया व पूर्व दल उपस्थिति रहा।

साथ ही मदाखलत अधिकारी श्री रवि कुमार कोरी के निर्देशन में जी.डी.ए ऑफिस के पास फुटपाथ पर, रवि नगर गेट के पास पार्किन्ग एरिया मंे दल के साथ पहुँचकर सम्बन्धित हाथ ठेला संचालकों एवं अतिक्रमणकारियांे पर अस्थाई अतिक्रमण पाये जाने पर जुर्माना सम्बन्धी कार्यवाही की गई। साथ ही उक्त स्थल पर अव्यवस्थित खड़े हाथ ठेलो एवं आवागमन मंे बाधक रखे हाथ ठेलों, काउन्टरांे, टेबलों एवं रखे आदि सामान को हटवाकर साइड से एक लाइन मे ंकरवाया गया एवं पार्किग एरिया क्लियर करवाया गया। इस कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री श्रीकांत सेन सहित मदाखलत अमला मौजूद रहा।

सूचना क्र./1113/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in