मांगीलाल सोलंकी
जिला संवाददाता उज्जैन
आज तक 24×7 न्यूज
107 गुंडे-निगरानी बदमाश, 32 हिस्ट्रीशीटर और 26 एनडीपीएस आरोपियों का सत्याप
उज्जैन पुलिस ने जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार-रविवार की रात विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह और सभी एसडीओपी के मार्गदर्शन में ग्रामीण थाना क्षेत्रों में फरार आरोपियों, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों और वारंटियों के संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने 107 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों, 32 हिस्ट्रीशीटरों और 26 एनडीपीएस एक्ट के आरोपियों का सत्यापन किया। वहीं 21 स्थायी वारंट और 26 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। इसके अलावा चाकूबाजी के 15 आरोपियों, वसूली से जुड़े 3 आरोपियों तथा गोवंश तस्करी से संबंधित 3 आरोपियों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने निगरानी बदमाशों को अपराध से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी और स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऐसे विशेष कॉम्बिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।



