Skip to main content

Aaj Tak24x7

कनहर बांध के नीचे बोल्डर ढुलाई में अनियमितता के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग।

कनहर बांध के नीचे बोल्डर ढुलाई में अनियमितता के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र। कनहर बांध के निचले क्षेत्र में इन दिनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कथित रूप से बोल्डर ढुलाई किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं की अनदेखी कर कराया जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बोल्डर का परिवहन हो रहा है। सूत्रों के हवाले से यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि बाहरी ठेकेदारों को बिना विधिवत अनुबंध और निविदा प्रक्रिया पूरी किए काम सौंपा गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह कार्य किसी सरकारी योजना या परियोजना के तहत हो रहा है, तो उससे जुड़ी स्वीकृति, निविदा, कार्यादेश और परिवहन अनुमति के अभिलेख सार्वजनिक किए जाएं। उनका मानना है कि पारदर्शिता के अभाव में संदेह होना स्वाभाविक है। इस मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई

की जाए।हालांकि समाचार लिखे जाने तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। संबंधित विभाग का पक्ष भी नहीं मिल पाया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in