Skip to main content

Aaj Tak24x7

वन महोत्सव पर बघाड़ु रेंज में हरियाली का संकल्प: 5 गांवों में हुआ वृक्षारोपण, ग्रामीणों ने ली देखभाल की शपथ।

वन महोत्सव पर बघाड़ु रेंज में हरियाली का संकल्प: 5 गांवों में हुआ वृक्षारोपण, ग्रामीणों ने ली देखभाल की शपथ।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र। बघाड़ु वन रेंज में वन महोत्सव 2026 के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा अभियान चलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी सरिता गौतम के नेतृत्व में टेढ़ा, निमियाडीह, रन्नू, तुरीडीह और बघाड़ु गांवों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया।

जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित इस वृक्षारोपण महाअभियान का मुख्य उद्देश्य हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण को बचाना है। अभियान में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

वन विभाग और ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि के साथ-साथ वन भूमि पर भी बड़ी संख्या में छायादार और फलदार पौधे लगाए। इस दौरान ग्रामीणों को अपने प्रियजनों की स्मृति में एक-एक पौधा लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, जल का संरक्षण करते हैं और मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। बदलते जलवायु और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आज समय की मांग है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने शपथ ली कि वे न केवल नए पौधे लगाएंगे, बल्कि उनकी उचित देखभाल भी करेंगे ताकि लगाए गए पौधे बड़े होकर क्षेत्र को हरा-भरा बना सकें।

वन अधिकारी सरिता गौतम ने कहा कि वन महोत्सव केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि इसे जनआंदोलन बनाकर सतत हरियाली का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in