Skip to main content

Aaj Tak24x7

नशे में धुत कार चालक का कहर: ढाबे में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 बाइक चकनाचूर, आधा दर्जन लोग बाल-बाल बचे।

नशे में धुत कार चालक का कहर: ढाबे में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 बाइक चकनाचूर, आधा दर्जन लोग बाल-बाल बचे।

आज तक 24×7न्यूज सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

म्योरपुर सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ स्थित मुर्धावा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर चाय के ढाबे में घुस जाने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में ढाबा क्षतिग्रस्त हो गया और बाहर खड़ी चार मोटरसाइकिलें टूट गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय ढाबे पर मौजूद करीब आधा दर्जन लोग बाल-बाल बच

गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाराणसी से छत्तीसगढ़ की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और अजय व जवाहिर के चाय ढाबे में जा घुसी। कार ने पहले बाहर खड़ी बाइकों को कुचला और फिर एक खंभे से टकराकर रुकी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ढाबे का एक हिस्सा भी टूट

गया।ढाबे के मालिक जवाहिर और अजय ने बताया कि हादसे के समय खैराही ग्राम प्रधान के पति सीताराम, किरवानी निवासी नजीब हुसैन, फेरी का काम करने वाले सचिन और टीनू समेत कई अन्य लोग ढाबे पर चाय-नाश्ता कर रहे थे। कार के अचानक घुसते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर हट गए।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कार चालक नशे की हालत में था। घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक सहित कार में सवार अन्य लोगों को थाने ले गई। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष और कार चालक के बीच नुकसान की भरपाई को लेकर बातचीत जारी

थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चार मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in