जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार
शिवपुरी। नगरपालिका में वर्कशॉप के पास झाड़ू लगाने वाली कुछ मशीनें व अन्य सामान कंडम में पड़ा हुआ है।
मशीनों से शहर में कभी सफाई नहीं हुई, लेकिन इन कंडम मशीनों ने नपाध्यक्ष की रवानगी पर वीटों लगा दिया।
केंद्रीय मंत्री का वीटो तो हट गया, लेकिन नगरीय प्रशासन में पकड़ रखने वाले शिवपुरी के एक नेताजी अब अड़ गए है।
नगरीय प्रशासन से बिना डिमांड भेजी गईं तथा बिना चले कंडम हुईं मशीनों के भुगतान में नपा कोई अड़चन नहीं लगाएगी, इसी शर्त पर नेताजी वीटो लगाए हुए हैं।
मन्नालाल कुशवाह के कार्यकाल से पूर्व झाड़ू लगाने वाली मशीन के अलावा 3 अन्य मशीन नपा शिवपुरी में बिना डिमांड के नगरीय प्रशासन की ओर से भेजी गईं थीं।
यह सप्लाई शिवपुरी के एक नेताजी ने शिवपुरी सहित अन्य नगरपालिका एवं नगर निगम में की थी,
यह चर्चा भी रही। नपा परिषद ने इनका भुगतान करने से मना कर दिया तो फिर मामला कोर्ट में भी पहुंचा।
मशीन कंडम हो चुकी हैं, तथा उसका भुगतान तो बोनस की तरह होगा।
नपाध्यक्ष ने इसमें अपनी सहमति दे दी है, इसलिए नेताजी ने भी नगरीय प्रशासन में उनकी फाइल को मंत्री की मेज पर आने से रोक दिया है।
चूंकि नेताजी नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नजदीकी भी बताए जाते हैं, इसलिए अब नपाध्यक्ष का वीटो बदल गया।
जिलाध्यक्ष भी असमंजस में:
नपाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने वाले भाजपा के 12 पार्षदों को नोटिस जारी करके भाजपा जिलाध्यक्ष भी फंस गए। अब पार्षद कह रहे हैं कि हमें तो आप निष्कासित कर दो, हम तैयार हैं। उधर जिलाध्यक्ष भी सोच रहे हैं कि जब रोक हट गई, तो फिर एक्शन क्यों नहीं हो रहा।


