Skip to main content

Aaj Tak24x7

हलीवांता नगर उंटारी में सड़क हादसा: हरनाकछार के दिव्यांग सोनू शर्मा की मौत*

*हलीवांता नगर उंटारी में सड़क हादसा: हरनाकछार के दिव्यांग सोनू शर्मा की मौत*

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।*

 

*विंढमगंज सोनभद्र।* यूपी-झारखण्ड राज्य सीमा से महज 6 किलोमीटर दूर हलीवांता, नगर उंटारी में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय दिव्यांग युवक की मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान सोनू शर्मा पुत्र स्व. भोला शर्मा उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत हरनाकछार, थाना विंढमगंज, तहसील दुद्धी, जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

 

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सोनू शर्मा किसी काम से झारखण्ड राज्य के नगर उंटारी जा रहे थे। इसी दौरान हलीवांता के पास वे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नगर उंटारी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। सूचना पर नगर उंटारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गढ़वा भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in