Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रधानाचार्य ने वृक्षारोपण कर तथा विद्यालय के सभी बच्चों को रजिस्टर,पेन व चॉकलेट वितरित कर मनाया अपना जन्म दिवस

प्रधानाचार्य ने वृक्षारोपण कर तथा विद्यालय के सभी बच्चों को रजिस्टर,पेन व चॉकलेट वितरित कर मनाया अपना जन्म दिव

 

आज दिनांक 15 जुलाई 2026 दिन बुधवार को महंत भगवत विशाल इंटर कॉलेज कादौरा जनपद जालौन के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर एवं विद्यालय सुसज्जित करने के लिए 50 गमलो में सुसज्जित पौधों को लगाया गया एवं उनकी देखरेख करने का संकल्प लेकर व विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को कलम, कापी एवं चॉकलेट वितरित कर व केक काटकर अपने जन्म दिवस मनाया सेलिब्रेशन विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने अपने 45वें जन्म दिवस का केक काटते हुए सभी छात्र-छात्राओं को यह संदेश दिया कि

शिक्षा व शेरनी का दूध है l

जो पियेगा वह दहाड़ेगाl इसलिए आप लोग शिक्षित हो और अपने सिलेबस के प्रति अपनी कक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति अपने दायित्वों के प्रति अपने अधिकारों के प्रति अपने अनुशासन के प्रति संस्कारों के प्रति सही रास्ते पर चलकर अपनी मंजिल को प्राप्त करें और अपने जीवन को सफल बनाएं शिक्षा के माध्यम से ही आप सही रास्ते पर जा सकते हैं प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि जब व्यक्ति घर से निकलता है तो उसके लिए दो रास्ते मिलते हैं एक रास्ता उसकी मंजिल की ओर जाता है और एक रास्ता जंगल की ओर जाता है जो बच्चा या व्यक्ति सही रास्ते पर चलता है तो वह मंजिल तक पहुंचता है और अगर वह रास्ता भटक जाता है तो जंगल की ओर चला जाता है इसलिए आप अपना नाम रौशन करें अपने परिवार का नाम रोशन करें अपने माता-पिता का नाम रोशन करें अपने गांव का नाम रोशन करें अपने जिले का नाम रोशन करें अपने प्रदेश का नाम रोशन करें जनपद का नाम रोशन करें प्रदेश का नाम रोशन करें जब इतने सारे नाम रोशन हो जाएंगे तो विद्यालय का नाम अपने आप ही रोशन हो जाएगा साथ ही प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने यह भी कहा कि अगर कोई बच्चा गरीब है किताबों की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है तो मुझे स्पेशल संपर्क करे मैं उसके किताबों की व्यवस्था कर दूंगा अगर कोई बच्चा ड्रेस नहीं बनवा पा रहा है तो मैं इसकी ड्रेस सिल्वा दूंगा वशर्तें वह मुझे आकर के अकेले में मिले मैं उसकी भर्षक मदद करूंगा लेकिन वह बच्चा पढ़ने वाला हो साथ ही शिक्षा के प्रति और अपने कर्तव्य एवं दायित्व के प्रति यह लाइनें प्रस्तुत की कि

शिक्षक हैं हम, शिक्षा की तस्वीर बदल देंगे l

और हमारे विद्यालय में जो माता-पिता एवं अभिभावको ने शॉप पर हैं हमें जो नन्हे मुन्ने बच्चे,अगर दिया इन्होंने हमारा साथ, चले हमारे अनुशासन पर तो हम इनकी तकदीर बदल देंगे l

 

जन्मदिवस के अवसर पर कार्यालय अधीक्षक अनीश वे ग मुख्य अनुशासन अधिकारी पृथ्वीपाल अहिरवार अनुशासन अधिकारी बालिका वर्ग अंजुलि विनोद सिंह गृह परीक्षा प्रभारी मनोज वर्मा मनीष गुप्ता भगवानदीन कठेरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी, पवन कुमार विवेक कुमार योगेश कुमार रजनी गुप्ता श्रेष्ठ बाथम मुस्कान खातून विक्रांत वर्मा सुरेंद्र कुमार गौतम मनीष जॉर्डन शिवकुमार नामदेव आनंद मोहन जगदीश प्रसाद कैलाश कुमार सेवा प्रसाद राजेश कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी एवं विद्यालय के सभी प्यारे-प्यारे नन्हे मुन्ने फूल जैसे बच्चे और बच्चियों उपस्थित रहेl

 

संवाददाता अभिषेक कुमार

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in