सोनभद्र: महुली में मालगाड़ी से कटकर 14 वर्षीय किशोर की मौत

सोनभद्र: महुली में मालगाड़ी से कटकर 14 वर्षीय किशोर की मौ

 

2 वर्ष पूर्व पिता का भी उसी जगह हुई थी ट्रेन दुर्घटना में मौत

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

 

विंढमगंज ,सोनभद्र।स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली फूलवार के बॉर्डर पर सोमवार अपराह्न करीब 4 बजे दिन में एक दर्दनाक हादसा हो गया। 14 वर्षीय किशोर शिवकुमार कनौजिया, पुत्र स्वर्गीय दीपक कुमार कनौजिया, निवासी महुली, संदिग्ध परिस्थितियों में मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसपास पशु चरा रहे चरवाहों ने बताया कि किशोर दौड़ते हुए ट्रैक पर आया और मालगाड़ी को देखते ही अचानक ट्रैक पर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और विंढमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हकीकत क्या है इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस जगह सोमवार को शिवकुमार की मौत हुई है, ठीक उसी स्थान पर करीब दो साल पहले उसके पिता दीपक कुमार कनौजिया की भी ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। बाप-बेटे की एक ही जगह इस तरह मौत से पूरे महुली गांव में शोक की लहर है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes