
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के उदय नगर नंबर-2 में 16 नंबर पुलिया के पास झाड़ियों में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, व्हीकल फैक्ट्री के सुरक्षा गार्डों ने झाड़ियों में शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही रांझी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। नवजात को झाड़ियों में किसने छोड़ा और घटना के पीछे कौन जिम्मेदार है, इसकी जानकारी जुटाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में दोषियों की पहचान के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📍 जबलपुर | रांझी
📺 AajTakNews24x7



