Skip to main content

Aaj Tak24x7

✈️ जबलपुर-कोलकाता सीधी उड़ान शुरू, बंगाली समाज ने किया स्वागत जबलपुर | मध्य प्रदेश

✈️ जबलपुर-कोलकाता सीधी उड़ान शुरू, बंगाली समाज ने किया स्वागतजबलपुर | मध्य प्रदेश
जबलपुर-कोलकाता सीधी उड़ान शुरू, बंगाली समाज ने किया स्वागत
जबलपुर | मध्य प्रदेश
जबलपुर से कोलकाता के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू होने पर शहर के बंगाली समाज में खुशी का माहौल है। 8 अगस्त से शुरू हुई इस सीधी उड़ान का बंगाली समाज की ओर से स्वागत किया गया।
समाज के अनुसार, जबलपुर और कोलकाता के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है। यह उड़ान मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।
सीधी उड़ान शुरू होने से जबलपुर और कोलकाता के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ-साथ दोनों शहरों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक संपर्क भी मजबूत होने की उम्मीद है।
बंगाली समाज ने इस हवाई सेवा की शुरुआत के लिए सांसद आशीष दुबे का आभार व्यक्त किया।
समाज की ओर से सुब्रत पाल, दीपांकर बनर्जी, प्रकाश शाहा, श्रीमती तृष्णा चटर्जी, निलाद्री चटर्जी, टोपी सेनगुप्ता, प्रसन्नजीत चटर्जी और देवाशीष विश्वास ने आभार व्यक्त किया।
📍 जबलपुर | मध्य प्रदेश
📺 AajTakNews24x7
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in