Skip to main content

Aaj Tak24x7

जबलपुर में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल-कारतूस के साथ 2 गिरफ्तार

जबलपुर में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल-कारतूस के साथ 2 गिरफ्तारजबलपुर। अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मदनमहल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल और 1 कारतूस बरामद कर जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 की रात क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आकर्ष सिंह उर्फ लड्डू और आयुष जैन उर्फ कल्लू नरसिंह मंदिर के पीछे टपरिया बस्ती क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आकर्ष सिंह उर्फ लड्डू के कमर से पिस्टल और आयुष जैन उर्फ कल्लू की पेंट की पिछली जेब से एक कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकर्ष सिंह उर्फ लड्डू ठाकुर (25) निवासी महानद्दा, मदनमहल और आयुष जैन उर्फ कल्लू (19) निवासी सैनिक सोसायटी, शारदा चौक, गढ़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और कारतूस आरोपियों को कहां से और किससे प्राप्त हुए। कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के अनिल पाण्डे, गोपाल सिंह, रूस्तम अली, प्रदीप तेकाम, जावेद अहमद, राजेश म्हात्रे, अजीत तथा थाना मदनमहल के दुर्गेश कुमार चौधरी, आदित्य सिंह और गोविन्द सिंह लोधी की सराहनीय भूमिका रही। 📺 AajTak News 24x7 #Jabalpur #JabalpurPolice #CrimeBranch #MadanMahal #IllegalWeapon #Pistol #ArmsAct #PoliceAction #JabalpurNews #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #AajTakNews24x7 #CrimeNews #viralpost
जबलपुर में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल-कारतूस के साथ 2 गिरफ्तार
जबलपुर। अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मदनमहल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल और 1 कारतूस बरामद कर जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 की रात क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आकर्ष सिंह उर्फ लड्डू और आयुष जैन उर्फ कल्लू नरसिंह मंदिर के पीछे टपरिया बस्ती क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आकर्ष सिंह उर्फ लड्डू के कमर से पिस्टल और आयुष जैन उर्फ कल्लू की पेंट की पिछली जेब से एक कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकर्ष सिंह उर्फ लड्डू ठाकुर (25) निवासी महानद्दा, मदनमहल और आयुष जैन उर्फ कल्लू (19) निवासी सैनिक सोसायटी, शारदा चौक, गढ़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और कारतूस आरोपियों को कहां से और किससे प्राप्त हुए।
कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के अनिल पाण्डे, गोपाल सिंह, रूस्तम अली, प्रदीप तेकाम, जावेद अहमद, राजेश म्हात्रे, अजीत तथा थाना मदनमहल के दुर्गेश कुमार चौधरी, आदित्य सिंह और गोविन्द सिंह लोधी की सराहनीय भूमिका रही।
📺 AajTak News 24×7
#Jabalpur #JabalpurPolice #CrimeBranch #MadanMahal #IllegalWeapon #Pistol #ArmsAct #PoliceAction #JabalpurNews #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #AajTakNews24x7 #CrimeNews #viralpost
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in