Skip to main content

Aaj Tak24x7

भगवा और भक्ति के रंग में सराबोर हुआ हरनाकछार कांवरियों की टोली, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था*

*भगवा और भक्ति के रंग में सराबोर हुआ हरनाकछार कांवरियों की टोली, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

*विंढमगंज, सोनभद्र।* सावन के पावन महीने में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा मंगलवार को ग्राम पंचायत हरनाकछार में देखने को मिला। “बोल बम” और “हर हर महादेव” के गगनभेदी जयघोषों के बीच सैकड़ों कांवड़िए भगवा वस्त्र धारण कर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुए।

यात्रा से पहले सभी श्रद्धालुओं ने हरनाकछार स्थित *श्री मालेश्वर महादेव मंदिर* में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर की परिक्रमा के बाद भक्तिभाव से ओतप्रोत जत्था आगे बढ़ा। मार्ग में कांवड़ियों ने *विंढमगंज स्थित मां काली मंदिर* और *डिहवार बाबा* के दरबार में भी दर्शन-पूजन किया।

*14 दिनों की पदयात्रा*

हरनाकछार से निकला यह जत्था सलैयाडीह, मुड़ीसेमर, विंढमगंज, घिवही, जमुई होते हुए झारखंड और सनावल, छत्तीसगढ़ से गुजरते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेगा। पूरे मार्ग में श्रद्धालु “जय बाबा बैद्यनाथ” के नारे लगाते हुए चल रहे हैं।

इस यात्रा का नेतृत्व *पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद, पूर्व ग्राम प्रधान जदुनाथ यादव, पूर्व प्रधान पन्ना देवी, श्रवण गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी, हरदेव गुप्ता और संजय कुमार यादव* कर रहे हैं। अलग-अलग गांवों से आए भक्त आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए नजर आए।

*”सौभाग्य की बात”*

कांवड़ियों का कहना है कि बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर पवित्र जल से जलाभिषेक करना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की।

ग्रामीणों ने फूल बरसाकर और जगह-जगह स्वागत कर कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना की। इस कावड़ यात्रा ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक एकता और शिवभक्ति का संदेश दिया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in