शहर की सड़कें करें गड्ढा मुक्त – निगमायुक्त श्री संघ प्रि
ग्वालियर दिनांक 13 अगस्त 2026 – शहर की सड़कों को हर हाल में गड्ढा मुक्त करें। इसके साथ ही गड्ढे से उड़ने वाली धूल को हर हाल में खत्म करें जिससे शहर वायु प्रदूषण से मुक्त रहे। यह निर्देष नगर निगम आयुक्त ने भवन शाखा की बैठक में दिए। वहीं अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव ने कहा कि शहर में बन रही अवैध कालोनियों पर शीघ्रता से कार्रवाई करें जिससे अवैध कॉलोनियां विकसित नहीं हो। बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ एवं अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव, अधीक्षण यंत्री श्री सुरेश अहिरवार, भवन अधिकारी श्री वीरेन्द्र शाक्य, श्री यशवंत मैकले सहित सभी क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने भवन शाखा की बैठक ली। बैठक में निर्देष दिए कि शहर की सड़कों को हर हाल में गड्ढा मुक्त करें, इसके लिए जहां पर गड्ढे हो गए हैं, वहां पर पेचवर्क का कार्य तेज गति से करें। इसके साथ ही उन्होंने गड्ढों के कारण उड़ने वाली धूल पर भी नाराजगी जताई, और शहर की सड़कों को धूल मुक्त करने के निर्देष दिए। इसके साथ ही उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों को ठीक करने के निर्देष दिए। साथ ही शहर में चिन्हित किए गए जलभराव वाले पॉइंट पर तत्काल कार्रवाई कर उन क्षेत्रों को जलभराव से मुक्त करने के निर्देष दिए। वहीं सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई की समस्याओं के निराकरण के निर्देष दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दीनदयाल नगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर लगाया जाएगा, साथ ही सभी अधिकारी फील्ड में रहें।
बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ एवं अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव ने शहर में जर्जर भवनों पर कार्रवाई की क्षेत्रीय अधिकारियों जानकारी मांगी साथ ही जर्जरों भवनों पर कार्रवाई के निर्देष दिए है। वहीं सीएंडडी वेस्ट मटेरियल पर जुर्माना की कार्रवाई कम होने के कारण उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएंडडी वेस्ट पर कार्रवाई तेज करने के निर्देष दिए है। इसके साथ ही अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव ने सभी क्षेत्र अधिकारियों को निर्देष दिए हैं कि सभी क्षेत्राधिकारी टिपर वाहनों का औचक निरीक्षण करें अगर कहीं कमी पेशी पाई जाए तो उन पर कार्रवाई करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में खाली स्थानों का चयन कर उसकी सूची दें, जिससे वहां पर सफाई आदि कर हरियाली की जाए।
अवैध कॉलोनियों पर जताई नाराजगी
स्मार्ट सिटी सीईओ एवं अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव ने भवन अधिकारियों को अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के निर्देष दिए । उन्होंने कहा कि चिन्हित कॉलोनियों पर अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गईं। अवैध कॉलोनाइजरों पर एफआईआर कराई जानी थी, वह क्यों नहीं कराई गई। इसके साथ ही उन्होंने निर्देष दिए कि जो अवैध कॉलोनियां विकसित हो रही हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अब शहर में नई अवैध कॉलोनी विकसित नहीं होनी चाहिए।
सूचना क्र./1271/



