स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त सख्तः लापरवाही पर अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देष
सफाई कर्मचारियों को रोस्टर से मिलेगा साप्ताहिक अवकाश
ग्वालियर दिनांक 13 अगस्त 2026 – नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान स्वच्छता कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त न करने की हिदायत दी तथा स्वच्छता के कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को रविवार के दिन अवकाश न मनाते हुए रोस्टर के अनुसार अवकाश मनाने के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि सफाई व्यवस्था सुचारू बनी रहे। बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ एवं अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव, उपायुक्त श्री मुकेश बंसल, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, डिपो प्रभारी, एफसीटीएस प्रभारी, स्वास्थ्य अधिकारी, एएचओ, जेडएचओ आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
बाल भवन के सभागार में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने तीन दिन या उससे अधिक समय से बंद डोर-टू-डोर वाहनों, डिपो से गाड़ियों के देरी से निकलने तथा हेल्परों के तीन दिन से लेट आने पर भारी नाराजगी व्यक्त की और समय पर उपस्थित रहने की कड़ी चेतावनी दी। इसके साथ ही एफसीटीएस बंद रहने की सूचना निगमायुक्त के संज्ञान में न लाने पर श्री अजय शाक्यवार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में निर्देशित किया गंदगी फैलाने वालों पर निरंतर चालानी कार्यवाही करें तथा जो डोर-टू-डोर वाहन वाहन प्रतिदिन तीन ट्रिप से कम लगा रहे हैं, उन्हें चेतावनी जारी की गई है। सभी वाहन निर्धारित समय पर ही कॉलोनियों और मोहल्लों में पहुंचे तथा डोर टू डोर वाहन फुल होने के बाद ही कचरा ट्रांसफर स्टेशन पहुंचे। अगर कम कचरा लेकर वाहन आता है तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारी को दें। साथ ही निर्देषित किया शहर के सभी मुख्य मार्ग प्रतिदिन सुबह 9 बजे से पहले पूरी तरह साफ हो जाने चाहिए, कहीं भी सड़क 9 बजे के बाद कचरा डला मिला तो संबंधित के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में यह भी निर्देष दिए कि सीटीपीटी परिसरों को पूरी तरह साफ एवं स्वच्छ रखा जाए, गंदगी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। साथ ही वर्षा काल को ध्यान में रखते हुए नाले-नालियों की सफाई हर दूसरे व तीसरे दिन अनिवार्य रूप से की जाए। कहीं से भी नाला या नाली भरे होने की सूचना नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने
ग्रामीण वार्डों की गलियों और मोहल्लों में भी प्रतिदिन साफ सफाई करने के निर्देष दिए। उन्होंने आईईसी टीम को निर्देशित किया प्रत्येक डोर-टू-डोर वाहनों के साथ आईईसी टीम का एक सदस्य घूम कर आमजन को घर से ही गीला व सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए प्रेरित करें। साथ ही प्रत्येक रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए।
सूचना क्र./1278/



