Skip to main content

Aaj Tak24x7

जबलपुर में 21 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

जबलपुर में 21 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरारजबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय मुस्कान चौधरी की चाकू से हमला कर हत्या का मामला सामने आया है। मंडी गेट नंबर-1 स्थित महफिल रेस्टोरेंट के पास हुई वारदात में गंभीर रूप से घायल मुस्कान को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मुस्कान और पवन बर्मन साथ काम करते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते पवन ने मुस्कान पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। 📍 जबलपुर | गोहलपुर 📺 AajTak News 24x7 #Jabalpur #Gohalpur #crimestory #CrimeThriller #CrimeNews #JabalpurCrime #CrimeUpdate #MuskanChaudhary #MurderCase #JabalpurNews #MPNews #CrimeNews #BreakingNews
जबलपुर में 21 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय मुस्कान चौधरी की चाकू से हमला कर हत्या का मामला सामने आया है। मंडी गेट नंबर-1 स्थित महफिल रेस्टोरेंट के पास हुई वारदात में गंभीर रूप से घायल मुस्कान को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मुस्कान और पवन बर्मन साथ काम करते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते पवन ने मुस्कान पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
📍 जबलपुर | गोहलपुर
📺 AajTak News 24×7
#Jabalpur #Gohalpur #crimestory #CrimeThriller #CrimeNews #JabalpurCrime #CrimeUpdate #MuskanChaudhary #MurderCase #JabalpurNews #MPNews #CrimeNews #BreakingNews
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in