Skip to main content

Aaj Tak24x7

माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री ने जनकल्याण शिविर में सहभागिता की 

माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री ने जनकल्याण शिविर में सहभागिता की

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आज दतिया जिले के इंदरगढ़ में आयोजित जनकल्याण शिविर एवं उद्यम संवाद में कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी ने सहभागिता कर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर में 160 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है।

इस अवसर पर आयोजित उद्यम संवाद में युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल जी, कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े जी, पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल जी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षय कुमार तेमरवाल जी, नगरपालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री कुशवाह ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से राष्ट्रभक्ति के इस अभियान को और अधिक प्रभावी एवं गौरवपूर्ण बनाया जा सकता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in