Skip to main content

Aaj Tak24x7

दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की सराहनीय पहल*

*दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की सराहनीय पहल

ग्वालियर, 22 अगस्त 2026।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके जीवन को अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को साकार करते हुए माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी ने आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के समाधियाँ कॉलोनी स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए।

इस दौरान श्रीमती प्रमोद कुमारी सक्सेना जी को व्हीलचेयर तथा श्री केशव दास पवनानी जी को वॉकर प्रदान किया गया। सहायक उपकरण प्राप्त कर दोनों हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया।

मंत्री श्री कुशवाह जी ने कहा कि दिव्यांगजनों का सम्मान, उनकी सुविधा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना ही सेवा और सुशासन का वास्तविक उद्देश्य है।

यह पहल न केवल जरूरतमंदों को सहारा प्रदान करती है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सम्मान और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in