Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्कूल निरीक्षण में शिक्षक अनुपस्थित, लापरवाही उजागर

स्कूल निरीक्षण में शिक्षक अनुपस्थित, लापरवाही उजाग

राजोद/सरदारपुर। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर निरीक्षण किए जाते हैं, लेकिन कई विद्यालयों में अब भी लापरवाही देखने को मिल रही है। सरदारपुर तहसील के राजोद संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय हट्यापन में निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिससे विद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार विद्यालय में पदस्थ दो शिक्षकों में से केवल एक अतिथि शिक्षक ही उपस्थित मिले, जबकि नियमित शिक्षक बिना किसी स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई व्यवस्था भी प्रभावित होती नजर आई।

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों की नियमित उपस्थिति नहीं होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा भी मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है।

न्यूज़ रिपोर्ट: मुकेश परिहार, राजोद

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in