Skip to main content

Aaj Tak24x7

शिवपुरी एथलेटिक्श प्रतियोगिता में ट्रैक पर दौड़ा जोश, उछली उम्मीदें.

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार

शिवपुरी एथलेटिक्श प्रतियोगिता में ट्रैक पर दौड़ा जोश, उछली उम्मीदें.

शिवपुरी जिले के एथलेटिक्स सितारों ने भरी संभाग तक की उड़ान

माधवराव सिंधिया खेल परिसर में हुआ जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज।

माधवराव सिंधिया खेल परिसर का ट्रैक मंगलवार को सिर्फ दौड़ का मैदान नहीं,

जिले के भविष्य के चैंपियनों का लान्चपैड बन गया। स्कूल शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले ही दिन से साफ हो गया कि शिवपुरी में टैलेंट की कमी नहीं है।

जिले के सभी 8 विकासखंडों से आए मिनी, जूनियर और सीनियर वर्ग के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ट्रैक पर ऐसी रफ्तार भरी कि दर्शक भी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ रही, तो ऊंची कूद और लंबी कूद में खिलाड़ियों ने हवा में अपनी प्रतिभा का सबूत दिया। कई मुकाबले तो अंतिम सेकंड तक फंसे रहे। इस बार की प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि, हर विकासखंड से खिलाड़ी चयनित होकर आए। यानि मैदान पर अपने स्कूल ही नहीं, अपने पूरे ब्लाक की इज्जत दांव पर थी, इसीलिए हर दौड़, हर कूद में दमखम दोगुना दिखा। अब इनमें से बेस्ट परफार्म करने वाले एथलीट्स का चयन होगा, जो संभाग स्तर पर शिवपुरी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे के नेतृत्व में ब्लाक संयोजक विवेकवर्धन शर्मा, बसंत शर्मा, भगवत शर्मा, यादवेंद्र चौधरी, अजय बाथम, सदाशिव भार्गव, इंद्रजीत पाल और नीरज सरैया सहित सभी खेल शिक्षकों ने मोर्चा संभाला। खिलाड़ियों का कहना था कि जिला स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित करना ही उनका पहला लक्ष्य है, ताकि वे संभाग और फिर राज्य स्तर तक शिवपुरी का नाम रोशन कर सकें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in