Skip to main content

Aaj Tak24x7

* कस्बा हसनपुर में बंदरों व आवारा कुत्तों की मौजूदगी चर्चा का विषय

* कस्बा हसनपुर में बंदरों व आवारा कुत्तों की मौजूदगी चर्चा का विष

जिला अमरोहा। उत्तर प्रदेश/ के हसनपुर में इन दिनों अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सी एच सी अस्पताल परिसर में घूमते आवारा कुत्तों का है, जिनकी मौजूदगी ने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं

बताया जा रहा है कि सी एच सी हसनपुर अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही के बीच आवारा कुत्ते बेखौफ होकर वार्डों और परिसर के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि जहां अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, वहीं आवारा पशुओं व बंदरों की मौजूदगी सुरक्षा और स्वच्छता दोनों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से नगर पालिका परिषद हसनपुर के अधिशासी अधिकारी (E O) ने कार्यभार संभाला है, तब से कस्बा हसनपुर व नगर पालिका परिषद किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में दिए गए उनके दावों और व्यवस्थाओं को लेकर किए गए वादों पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि विकास की भी की जमीनी हकीकत और किए गए दावों में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है।

हसनपुर ब्लॉक के आसपास परिसर में घूमते आवारा कुत्तों की तस्वीरें और बंदरों का आतंक सुर्खियों में बना हुआ स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हसनपुर नगर को आवारा पशुओं से मुक्त कराया जाए तथा सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए।

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और मरीजों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं……………सवाददाता.. मुशीर खान. अमरोहा उत्तर प्रदेशा.

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in