रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*मोटरसाईकिल लेकर भागने वाले वाले अभियुक्त को थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर मोटरसाइकिल व मोबाइल के साथ किया गया गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश के क्रम मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकान्त के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 मो0 रफी खाँ मय फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर नगर रोड चौखड़ा सुनसान स्थान रोड से थाना स्थानीय पर पंजीकृत म0अ0सं0 238/2026 धारा 308(5) BNS में नामजद / फरार अभियुक्त विशाल भारद्वाज पुत्र बाबूराम उम्र करीब 19 वर्ष निवासी अर्जुनडीहा भारीनाथ थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को मोटरसाईकिल UP51BL4244 बजाज प्लाटिना के साथ आज दिनांक 07.09.2026 को समय 13.50 बजे नगर रोड चौखड़ा से गिरफ्तार किया तथा कड़ाई से पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया, बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2), 61(2) BNS की बढोत्तरी किया गया । गिरफ्तारी अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01-विशाल भारद्वाज पुत्र बाबूराम उम्र करीब 19 वर्ष निवासी अर्जुनडीहा भारीनाथ थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
*बरामदगी का विवरण-*
01- मोटरसाईकिल UP51BL4244 बजाज प्लाटिना
02- एक मोबाइल
*आपराधिक विवरण/इतिहास (अभियुक्त विशाल)-*
1.मु0अ0सं014/2026 धारा-115(2), 351(3),352 BNS थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
2.मु0अ0सं0 171/2026 धारा 115(2), 351(3), 352 BNS थाना नगर जनपद बस्ती ।
3.मु0अ0सं0 238/2026 धारा 308(5) BNS थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1- आलोक श्रीवास्तव थानाध्यक्ष कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
2-उ0नि0 मो0 रफी खान थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
3-हे0का0 अकबाल अहमद थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
4-रि0का0 अविनाश शाहू, आदर्श कुमार थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।



