* *नेता प्रतिपक्ष श्री- राहुल गांधी के कार्यक्रम में खंडवा जिला ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में छात्र छात्राएं पहुंचेंगे इंदौर*
*19 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं राहुल गांधी, छात्रों छात्राओं से करेंगे संवाद,*
*‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने आरंभ की जोरदार तैयारी**
*मुकेश शुक्ला*
खंडवा जिला ग्रामीण कांग्रेस के द्वारा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खंडवा जिला ग्रामीण कांग्रेस के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से अनेक छात्र छात्राओं को भाग देने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है छात्रों की गूंज कार्यक्रम में। श्री राहुल गांधी छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ग्रामीण खंडवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुंवर उत्तम पासिंग पुरनी ब्लॉक स्तर पर बैठक के आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की मांग कर रहे हैं सभी ब्लॉक अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने कॉलेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें राहुल गांधी के कार्यक्रम की जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं ने छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का समर्थन करते हुए इंदौर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री उत्तम पाल सिंह ने कहा कि 19 सितंबर को छात्रों की गूंज राहुल गांधी के कार्यक्रम में खंडवा जिले से भारी संख्या में छात्र छात्राएं इंदौर शहर पहुंचेंगे छात्रों की समस्याओं और उनके मुद्दों को लेकर राहुल गांधी से संवाद का यह कार्यक्रम 19 सितंबर को आयोजित होगा जिसको लेकर कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है



