लोकेशन बालाघाट
रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल का हैंडओवर–टेकओवर एवं थैंक्स गिविंग समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्
रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल का हैंडओवर–टेकओवर एवं थैंक्स गिविंग समारोह शहर के एक निजी होटल में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष रोटेरियन संदीप असाटी ने वर्ष 2026-27 के नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन अंकित अग्रवाल को क्लब का आधिकारिक रूप से कार्यभार सौंपा। वर्ष 2025-26 के कोषाध्यक्ष रोटेरियन राजेश गांधी ने पूरे रोटरी वर्ष का आय-व्यय एवं वित्तीय लेखा-जोखा क्लब के सभी सम्माननीय सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके पश्चात नए कोषाध्यक्ष रोटेरियन संतोष नाहर को खातों एवं वित्तीय कार्यों से संबंधित सभी दस्तावेज एवं अभिलेख विधिवत हैंडओवर किए गए।
इस अवसर पर इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन संदीप असाटी ने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब को मिले सहयोग के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष आयोजित प्रत्येक सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पूरी निष्ठा, समर्पण और टीम भावना के साथ योगदान दिया। सभी सदस्यों के सहयोग के कारण रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल द्वारा आयोजित विभिन्न सेवा परियोजनाओं एवं आयोजनों को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 में विशेष पहचान मिली तथा क्लब को अनेक प्रतिष्ठित डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। उन्होंने इन उपलब्धियों का श्रेय क्लब के प्रत्येक सदस्य को दिया। नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन अंकित अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्लब की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सेवा, मित्रता एवं समाज कल्याण के नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
अशोक मोटवानी



