कोतवाली हसनपुर क्षेत्रान्तर्गत गन्ने के खेत में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया सूचना पर तत्काल पहुंचे कप्तान लखन सिंह यादव
जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश कोतवाली हसनपुर क्षेत्र का मामला आज दिनांक *13.09.2026 को प्रातः करीब 09:18 बजे* सूचना प्राप्त हुई कि थाना हसनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दीपपुर में बृजेश पुत्र चन्द्रपाल, के गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है तथा पास में एक मोटरसाइकिल जली हुई अवस्था में पड़ी है सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की गई शव के शरीर पर कुछ स्थानों पर जलने के निशान पाए गए घटनास्थल का *फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड, सर्विलांस टीम एवं उच्चाधिकारीगण* द्वारा निरीक्षण किया गया शव को पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अमरोहा भेजा गया भेजा गया है मृतक की शिनाख्त मुकेश पुत्र सुखराम, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम सतेड़ा, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा.के रूप में हुई है परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है…..सवाददाता. मुशीर खान. अमरोहा. उत्तर प्रदेश



