Skip to main content

Aaj Tak24x7

भुट्टा पार्टी : देर रात तक चला सुर और शायरी का दौर किट्टा पार्टी ग्रुप के जनक राहुल गुप्ता स्पर्शी ने आयोजित की भुट्टा पार्टी

* सावन की फुहारों के बीच शहर में रविवार शाम एक अनोखी ‘भुट्टा पार्टी’ का आयोजन हुआ, जो देखते ही देखते सुर, शायरी, संगीत और हास्य की महफिल में बदल गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना ‘देवा हो देवा’ से हुआ। गणेश जी ने कार्यक्रम की शुरुआत में अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के संयोजक राहुल गुप्ता ‘स्पर्शी’ ने न सिर्फ पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की बल्कि अपने चुटीले और शायराना अंदाज में मंच का कुशल संचालन भी किया। संचालन के दौरान सुनाई गई उनकी शायरियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी और महफिल में लगातार ऊर्जा बनाए रखी।

कार्यक्रम में शहर के कई वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कलाकार मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकार *देव श्रीमाली जी* बतौर अतिथि मौजूद रहे, वहीं वरिष्ठ साहित्यकार *राकेश अचल जी* ने अपनी नई रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

*काव्य पाठ में दिखे कई रंग -* लोकप्रिय शायर *अतुल अजनबी* ने

अपने खूबसूरत अंदाज में शेर और गजल सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए । *कवि रमेश कटारिया ‘पारस’* की गंभीर रचनाएं और *के.के. पांडे* के हास्य-व्यंग्य ने लोगों को खूब हंसाया। *डॉ. भावना आरोही* और *डॉ. मनोज चोपड़ा* की कविताओं को भी खूब सराहना मिली।

अभिनय के क्षेत्र से *राजेश पाल* ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया, वहीं *धर्मेंद्र शर्मा, अजय वाजपेयी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव और डॉ. के.के. तिवारी* ने भी अपनी अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

*संग्राम सिंह और सुजाता संग्राम सिंह* के युगल गीतों, *संध्या त्रिपाठी* के लोकगीत और *अमृत रंधावा* के पंजाबी गीत पर पूरा पंडाल झूम उठा। अंत में *विजय शर्मा “बंटी भैया”* के धमाकेदार डांस ने महफिल में चार-चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम के अंत में संयोजक राहुल गुप्ता स्पर्शी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7