Skip to main content

Aaj Tak24x7

*ओंकारेश्वर में नमामि नर्मदा संघ का स्वच्छता महाअभियान, नर्मदा के नागर घाट को श्रमदान से चमकाया*

*”जल स्वच्छ तो सब कुछ स्वच्छ” – राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश उनियाल ने दिया संदेश*

मिश्रीलाल कोहरे

*ओंकारेश्वर / खंडवा

 

पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में नमामि नर्मदा संघ द्वारा दो दिवसीय स्वच्छता महाअभियान का समापन नागर घाट पर हुआ। अभियान का शुभारंभ मां नर्मदा की आरती और प्रार्थना के साथ किया गया था।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोड गणेश हनुमान मंदिर से पैदल यात्रा निकालकर नागर घाट पहुंचकर श्रमदान किया। सबसे पहले मां नर्मदा को चुनरी 251 मी अर्पित की, फिर नर्मदा के नागर घाट पर फैली गंदगी, प्लास्टिक और कचरे को हटाकर घाट को स्वच्छ किया।

अभियान के समापन पर संघ के *संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा

> “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 में नमामि गंगे मंत्रालय बनाकर स्वच्छता का बीड़ा उठाया। उनके खुद आगे आने से देश की कई संस्थाएं जागृत हुईं। हमारा संगठन जल, जीवन और जंगल – तीनों पर काम कर रहा है। हमारा उद्देश्य है वृक्षारोपण कर नदियों के कटाव को रोकना और नदियों को पहले जैसी निर्मल बनाना।”

उन्होंने कहा कि संगठन की शुरुआत मध्यप्रदेश में मां नर्मदा के तट से नमामि नर्मदा संघ के नाम से हुई थी, जो आज नमामि गंगे, नमामि यमुना के रूप में उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात सहित पूरे देश में काम कर रहा है।

> “एक घंटे पहले घाट पर क्या दृश्य था और श्रमदान के बाद क्या दृश्य है, ये आप देख सकते हैं। अगर रोज थोड़ा-थोड़ा ध्यान रखा जाए तो हमारे तीर्थ कितने सुंदर लग सकते हैं। जल स्वच्छ है तो सब कुछ स्वच्छ है।”

इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वच्छता को सबसे बड़ा उपहार बताया और भगवान ओंकारेश्वर से प्रार्थना की कि स्वच्छता का यह संकल्प निरंतर चलता रहे। इस दौरान राजेंद्र ग्रेवाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अभियान में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक जाट, राष्ट्रीयमहासचिव, गजराज पुंडीर श्रीमती इंदु सोलंकी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र ग्रेवाल सहित ओंकारेश्वर के स्थानीय कार्यकर्ता, संत समाज और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7