*‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर में शामिल हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह*
ग्वालियर। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एवं उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कम्पू स्थित महावीर भवन में भारतीय जनता पार्टी, ग्वालियर महानगर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह (सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग) ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा रक्तदान के लिए आगे आने वाले सभी नागरिकों की सेवा भावना की सराहना की।
मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है। समाज में सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक और प्रेरित करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ जनसेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है। रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवता और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे। ‘सेवा से बड़ा कोई संकल्प नहीं, मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं’ के संदेश के साथ रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।



