Skip to main content

Aaj Tak24x7

पूर्व मुख्यमंत्री के बयान का हुआ कुछ ऐसा असर, शराबबंदी कराने मोबाइल टॉवर पर चढ़ीं महिलाएं।

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार

 

पूर्व मुख्यमंत्री के बयान का हुआ कुछ ऐसा असर, शराबबंदी कराने मोबाइल टॉवर पर चढ़ीं महिलाएं

 

जिला मुख्यालय पर कच्ची शराब का कारोबार चरम पर, बस्ती में पहुंचकर बनाकर दे रहे सप्लाई।

 

शिवपुरी। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पिछले दिनों शिवपुरी की महिलाओं की तारीफ क्या कर दी।

 

खुशी में महिलाएं मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं।

 

पिछोर तहसील के ग्राम गूगरी में बुधवार को शराब की अवैध दुकानों को बंद कराए जाने की मांग को लेकर गांव में स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं,

 

जबकि उनकी अन्य साथी महिलाएं टॉवर के नीचे प्रदर्शन करती रहीं।

 

महिलाओं को बमुश्किल समझाइश देकर नीचे उतारा गया।

 

जिले में शराब दुकानों में तोड़फोड़ के बाद जब पुलिस एक्शन में आई तो विरोध प्रदर्शन में शामिल रहीं महिलाओं की चिंता बढ़ गई थी।

 

इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का यह बयान आया कि मेरी तबियत यदि ठीक होती तो मैं शिवपुरी जाकर उन महिलाओं को माला पहनाकर सम्मान करती।

इस बयान ने चिंतित महिलाओं को बड़ी राहत दी तथा उसका असर आज कुछ ऐसा हुआ

 

शराब का विरोध करने वाली महिलाएं गूगरी गांव के मोबाइल टॉवर पर ही चढ़ गईं।

 

जिला मुख्यालय पर जारी कच्ची शराब की बिक्री:

 

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर देहात थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास फॉरेस्ट ने अपनी जमीन कच्ची शराब बनाने वालों को दे रखी थी। पुलिस, आबकारी व फॉरेस्ट की सांठगांठ से चल रहे मौत के इस खेल का जब जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट विजय तिवारी ने खुलासा किया, तो उक्त तीनों विभागों के जिम्मेदारों ने सीने पर पत्थर रखकर टपरे तोड़े, लेकिन पहले से सूचना मिलने की वजह से कच्ची शराब बनाने वाले कंजर पास में ही स्थित बस्ती में जाकर ठहर गए। अब यह कंजर आदिवासी बस्ती के पास टपरिया डालकर वहां पर कच्ची शराब बनाकर सप्लाई दे रहे हैं। जिसकी जानकारी जिम्मेदारों को भी है, लेकिन वो पूर्व की तरह चुप्पी साधे बैठे हैं।

महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं कच्ची शराब लेकर:

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर कच्ची शराब का कारोबार अभी भी चरम पर है, इस बात को प्रमाणित किया उन आदिवासी महिलाओं ने जो कच्ची शराब की बोरी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। देहात थाना क्षेत्र में बन रही इस कच्ची शराब को अयोध्या बस्ती, करौंदी सहित शहर में भी कई जगह सप्लाई की जा रही है। सांठगांठ की दम पर चल रहे कच्ची शराब के इस खेल पर यदि सख्ती से अंकुश नहीं लगाया तो सागर के बंडा जैसी घटना

 

शिवपुरी में भी घटित हो सकती है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7