*गौशालाओं को प्रति गाय 40 रुपए की जगह 30 रुपए देने की भाजपा सरकार की पहल अत्यंत चिन्ता जनक है: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ*
मुकेश शुक्ला
*भोपाल*। मध्य प्रदेश में गौशालाओं के प्रति गए ₹40 की जगह ₹30 देने की पहल अत्यंत चिंता जनक है.
एक्स पर लिखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग की है कि इस बारे में स्थिति स्पष्ट करें अगर सरकार गाय के लिए आहार बनाने वाली कंपनियों को भुगतान करना चाहती है तो इसके लिए अलग से बजट का प्रावधान करें
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तेजी से बढ़ती हुई महंगाई के बीच में गौ माता के आहार में कटौती करना अत्यंत निंदनीय है, भाजपा सरकार का ऐसा निर्णय गौ माता की जिन्दगी के लिए घातक होगा साथ ही प्रदेश में संचालित तीन हजार दो सो गोशाला के संचालन में बेहद कठिन होगा.
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार से गोमाता के आहार में अनुदान राशि और बढ़ाने की मांग की है.



