Skip to main content

Aaj Tak24x7

नर्मदापुरम में स्वदेशी जागरण मंच की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

नर्मदा पुरम से सुनीता शर्मा की रिपोर्ट

 

 

नर्मदापुरम में स्वदेशी जागरण मंच की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

 

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने एवं संगठन विस्तार के साथ स्वदेशी मेले के आयोजन पर चर्चा

 

स्वदेशी जागरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज नर्मदापुरम में किया गया। बैठक में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

 

बैठक में प्रदेश संगठन आदरणीय भाई साहब केशव दुबौलिया जी एवं स्वर्णिम भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सतीश चावला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना, स्थानीय उत्पादकों एवं व्यापारियों को प्रोत्साहित करना तथा स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

 

इस अवसर पर नर्मदापुरम जिले में स्वदेशी मेले का आयोजन दिसंबर माह में करने का तय किया गया है। मेले के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, लघु उद्यमियों एवं स्वदेशी उत्पाद निर्माताओं को मंच उपलब्ध कराने तथा नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करने की योजना पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

 

स्वदेशी जागरण मंच का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना तथा देश में आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना है। बैठक में मुख्य रूप से विभाग पूर्णकालिक के आकाश भिलाली, विभाग वरिष्ठ आयाम प्रमुख योगेश सेठा, जिला संयोजक आशीष भदौरिया, जिला युवा आयाम प्रमुख कुश खंडेलवाल, संजय कुमार शर्मा, आई एम दुबे, कन्हैया लाल यादव, राम प्रसाद मीणा, अनूप दुबे, सुभाष शुक्ला, मनोरमा चौहान, भारती शर्मा, अन्नपूर्णा चौकसे, गीता मीणा, मोनिका राजपूत, संजय रावत, मेघराज यादव, शशांक रावत, अर्कजीत एवं अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

 

स्वदेशी अपनाएँ, आत्मनिर्भर भारत बनाएँ।

 

 

 

जारीकर्ता:

स्वदेशी जागरण मंच

नर्मदापुरम जिला, मध्य प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7