नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मंत्री नारायन सिंह कुशवाह ने देखी ‘2 लिटिल इंडियंस’ फिल्
ग्वालियर।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र स्थित काजल टॉकीज में चिल्ड्रेन चलचित्र एवं दिव्यांग वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग, ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ ‘2 लिटिल इंडियंस’ फिल्म का आनंद लिया।
इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनके उत्साह और उमंग को साझा किया। बच्चों की मासूम मुस्कान और खुशी से पूरा वातावरण उल्लास एवं आनंद से भर गया।
मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि बच्चों के लिए इस प्रकार के आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि उन्हें देशप्रेम, संस्कार, सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। बच्चों का सर्वांगीण विकास और उनका उज्ज्वल भविष्य समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले तथा उन्हें प्रेरणा देने वाले ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और संस्कारयुक्त वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने फिल्म का भरपूर आनंद लिया।


