नर्मदापुरम श्री राधा अष्टमी प्राकट्य उत्सव एवं छठी उत्सव 24 सितंबर को नर्मदा पुरम में होंगे विविध धार्मिक आयोजन
श्री लाडली जी का संगीत मयअभिषेक श्रृंगार भोग आरती भजन फूलों की होली एवं दधिकांदि का होगा आयोजन
आयोजन के संबंध में बताया गया है कि कुलदेवी देवता एवं श्री राधावल्लभ लाल जी के चरणों की असीम कृपा श्री गुरु महाराज एवं पूर्वजों के आशीर्वाद तथा समस्त ब्रजमंडल की विशेष कृपा से श्री 108 गुरु महाराजों वृंदावन के परम सानिध्य में श्री लाडली जी का प्रकटोतसव एवं छठी उत्सव मनाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है
24 सितंबर को सुबह 9:00 से लाडली जू का संगीतमय अभिषेक होगा इसके बाद 11:00 बजे श्रृंगार भोग आरती एवं भजन का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में फूलों की होली एवं दधिकांदि विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके पश्चात 12:00 बजे गुरु जनों का आगमन होगा। सभी श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रखी गई है। यह धार्मिक आयोजन नमन नर्मदा गार्डन भोपाल चौराहा नर्मदा पुरम में आयोजित किया जाएगा। आमंत्रण पत्र में आचार्य 108 श्री राजेंद्र वल्लभ जी महाराज आचार्य 108 श्री योगेश वल्लभ जी महाराज एवं आचार्य 108 श्री रघुवीर वल्लभ जी महाराज वृंदावन के चित्र एवं नाम से अंकित हैं। आयोजन के दौरान श्री राधा कृष्ण की भक्ति भजन कीर्तन एवं ब्रज की पारंपरिक धार्मिक संस्कृति का वातावरण देखने को मिलेगा। फूलों की होली एवं दधिकांदि के माध्यम से श्रद्धालु ब्रज की धार्मिक परंपराओं से जुड़ेंगे आयोजन समिति की और से श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागी बनने एवं प्रसादी ग्रहण करने की अपील की गई है।
नर्मदा पुरम से सुनीता शर्मा की रिपोर्ट



