Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी – पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 110वीं जन्म दिवस पर भव्य काव्य संध्या 25 को।  

दुद्धी – पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 110वीं जन्म दिवस पर भव्य काव्य संध्या 25 को।

 

संयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी द्वारा होटल ग्रीन स्टार में किया जाएगा

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र अंत्योदय के प्रणेता महान दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 110वीं जन्म जयंती पर दिनाँक 25 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को होटल ग्रीन स्टार में रात्रि 8:00 बजे से भव्य काव्य – संध्या का आयोजन किया गया हैं। जिसके मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज जी की पावन गरिमामयी उपस्थिति होगी । जबकि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता – डॉ संतोष सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व वैदिक सनातन न्यास, वाराणसी एवं प्रबंध संपादक संपन्न भारत राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र वाराणसी एवं डॉ सुमन राव प्रधान संपादक संपन्न भारत राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र वाराणसी होंगे। शानदार अभूतपूर्व काव्य संध्या की महफिल में काव्य पाठ आमंत्रित कविगण डॉक्टर लखन राम जंगली,कौशल्या कुमारी , कौस्तुभ राज यादव , यथार्थ विष्णु , सोमेश चंद्र पीयूष , धर्मराज ठाकुर , अमन भदोरिया , आकाश अगम आदि कवि / कवयित्री होंगे। इस शानदार कार्यक्रम का संयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी अध्यक्ष डॉक्टर लव कुश प्रजापति महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी , संरक्षक कमलेश मोहन नगर पंचायत चेयरमैन दुद्धी, एडवोकेट नंदलाल अग्रहरि , उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद राय , मनोज सिंह उर्फ बबलू , डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव , मंत्री विंध्यवासिनी प्रसाद गुप्त कोषाध्यक्ष डॉ संजय कुमार गुप्त एवं सम्मानित सदस्यगण उपेंद्र कुमार तिवारी पत्रकार एडवोकेट जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल , डॉक्टर हर्षवर्धन प्रजापति , डॉक्टर के के चौरसिया , एडवोकेट उमेश चंद गुप्त , एडवोकेट जवाहर लाल अग्रहरि, एडवोकेट शिव शंकर प्रसाद गुप्त, डॉक्टर जयवर्धन कुमार , संतोष जायसवाल , डॉक्टर वीर अभिमन्यु सिंह (मनु जी) एडवोकेट प्रेमचंद यादव ,डॉ राज बहादुर सिंह , निरंजन जायसवाल , राकेश कुमार आजाद , एडवोकेट विष्णु कांत तिवारी , भोलानाथ गुप्त , एडवोकेट अजय धनेन्द्र जायसवाल, उमाशंकर प्रजापति सत्यव्रत प्रजापति रितु सोनी श्वेता सिंह आदि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच परिवार होंगे। इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7