Skip to main content

Aaj Tak24x7

सोनभद्र में खड़े हाइवा में घुसी तेज रफ्तार पिकअप, चालक-खलासी की मौके पर दर्दनाक मौत*

*सोनभद्र में खड़े हाइवा में घुसी तेज रफ्तार पिकअप, चालक-खलासी की मौके पर दर्दनाक मौत*

_वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चहलवा के पास हुआ हादसा, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया_

 

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

 

*राबर्ट्सगंज सोनभद्र।*

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पुलिस चौकी अंतर्गत चहलवा के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े हाइवा ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

 

मृतकों की पहचान सद्दाम हुसैन (32) निवासी खतौली, थाना दुद्धी और रविन्द्र कुमार (27) निवासी कादल, थाना दुद्धी के रूप में हुई है। बताया गया कि पिकअप वाराणसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान चहलवा के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा ट्रक संख्या BR 24 GD 2601 में पिकअप संख्या JH 03 AL 6554 पीछे से जा भिड़ी।

 

हादसे की सूचना मिलते ही सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7