Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओबरा में किन्नर प्रकोष्ठ की हुंकार, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन*

*ओबरा में किन्नर प्रकोष्ठ की हुंकार, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन*

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

 

*ओबरा /सोनभद्र।* विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश किन्नर प्रकोष्ठ की एक अहम बैठक ओबरा में सम्पन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के दिशा-निर्देशन एवं किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन के नेतृत्व में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सनातनी किन्नर अखाड़ा एवं काशी-प्रयाग संभाग की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरी ने की।

बैठक में संगठन को जनपद से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक मजबूत करने, नई जिम्मेदारियां तय करने और आगामी कार्ययोजना को गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना जरूरी है। बैठक में संगठन को नई दिशा देने और विस्तार में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान जौनपुर की जिलाध्यक्ष बबली किन्नर, सपना किन्नर, चांदनी किन्नर, राधिका किन्नर, गुड्डी किन्नर, पूजा किन्नर, रीना किन्नर, राम भजन यादव, राजू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7