Skip to main content

Aaj Tak24x7

विधायक डॉ,राजेश सोनकर ने ग्राम शेडू मे 25 लाख विकास कार्य की दी सौगात ———————-

विधायक डॉ,राजेश सोनकर ने ग्राम शेडू मे 25 लाख विकास कार्य की दी सौगात

———————

 

रिपोर्टिग बालकृष्ण बडेरा

 

टोंक खुर्द।भगवान श्री देवनारायण जयंती जन्मोत्सव के पवित्र आयोजित कार्यक्रम मे सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेडू मे ग्राम वासियों की मांग पर जितनी मांग ग्राम वासियों द्वारा की गई उतनी ही घोषणा सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डॉ, राजेश सोनकर द्वारा प्रमुख रूप से श्री रामदेव जी मंदिर के सामने सार्वजनिक टीन शेड़ 15 लाख नवनिर्माण लागत की राशि एवं श्री देव कवाजा मंदिर मे 5 लाख रुपए टीन शेड़ नव निर्माण राशि एवं ग्राम शेडू मे 5 लख रुपए की राशि तथा ग्राम शेडू मे ग्राम वासियों की मांग पर पानी पीने के लिए टैंकर दिया गया। साथ ही ग्राम ग्राम गागरनिया(भीलखेड़ी) प्राचीन प्रसिद्ध भगवान श्री देवनारायण जी मंदिर पर 12 लाख से बने भव्य टीन शेड का भगवान श्री देवनारायण जयंती जन्मोत्सव के दिन लोकार्पण किया गया विधायक डॉ,राजेश सोनकर के सानिध्य मे क्षेत्र में क्षेत्र वासियों को बड़ी सौगात दी गई।इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ पूर्व देवास जिला संयोजक श्याम सिंह गालोदिया,भाजपा टोंक खुर्द ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार,मंडल महामंत्री भगवान सिंह गुर्जर(बेबी),भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष माखन सिंह गुर्जर,भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह राजपूत,भाजपा पूर्व देवास जिला कार्य समिति सदस्य निर्भय सिंह कराड़ा,पूर्व सरपंच बद्री लाल छावड़ी,भाजपा नेता लाड सिंह गुर्जर,मनोहर सिंह कराड़ा,मोहन सिंह गुर्जर,भाजपा नेता नाथू सिंह गुर्जर,पंडा जी देवी सिंह छावड़ी,पंडा जी रूप सिंह गुर्जर, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7